देश
कोलकाता में राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के एक क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश के भावी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने कहा, "कुछ हाई कोर्ट्स में कुछ जज समय पर नहीं बैठते हैं। यह जानकर हैरानी होती है कि कुछ जज,11.30 के बाद ही बैठते हैं, जबकि अदालत का समय सुबह 10:30 बजे शुरू होता है, और वे 12 बजे उठ जाते हैं। हालाँकि अदालत का समय दोपहर 1:30 बजे तक है। यह जानना और भी चौंकाने वाला है कि कुछ जजलंच के बाद दूसरे सत्र में बैठते ही नहीं हैं।"
जस्टिस गवई सुप्रीम कोर्ट में तीसरे वरिष्ठतम जज हैं। अगले साल मई 2025 में वह देश के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे। उनसे पहले जस्टिस संजीव खन्ना इस साल नवंबर में जस्टिस चंद्रचूड़ की जगह लेंगे, जो 13 मई 2025 तक पद पर रहेंगे।