देश
ऑस्ट्रेलिया से एक दुखद घटना सामने आई है. 24 साल की भारतीय मूल की एक युवती की फ्लाइट टेकऑफ होने से पहले ही मौत हो गई. यह घटना 20 जून की है. Qantas एयरवेज की फ्लाइट मेलबर्न से दिल्ली आ रही थी लेकिन उससे पहले ही मनप्रीत कौर की मौत हो गई.
गुरदीप ग्रेवाल बताया, 'जब वह प्लेन में बैठी तो उसे अपनी सीटबेल्ट लगाने में दिक्कत हो रही थी. फ्लाइट टेकऑफ होने से पहले, वह अपनी सीट पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.' वह टीबी की समस्या से जूझ रही थीं.