अंतर्राष्ट्रीय
2020 में हुए प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जो बिडेन ने हराया था। इस चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के आह्वान पर उनके समर्थकों ने जमकर बवाल काटा था। डोनाल्ड ट्रंप पर नतीजों को पलटने की कोशिश के भी आरोप लगे थे। हुआ यह था कि डोनाल्ड ट्रंप ने 2 जनवरी 2021 को जार्जिया के सबसे बड़े चुनाव अधिकारी ब्रैड रैफेंसपर्गर से राज्य में चुनावी हार को पलटने के लिए दोबारा गिनती करके गड़बड़ी करने को कहा था। उन्होंने चुनाव अधिकारी से जीत के लिए आवश्यक वोट का जुगाड़ करने को कहा था। ट्रम्प ने रैफेंसपर्गर से फोन पर कहा कि वह चाहते हैं कि जॉर्जिया के 16 इलेक्टोरल वोट उनके हिस्से में आएं। लेकिन रैफेंसपर्गर ने इस आदेश को मानने से इनकार कर दिया था। इसको लेकर पूरे देश में उनकी आलोचना हुई थी। यूएस सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति रहते हुए लिए गए फैसलों पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती है।