अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

इजरायल लगातार हमास पर अपने हमले जारी रख रहा है। पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में हुए इजरायली हमलों में 40 फलस्तीनी मारे गए और 224 अन्य घायल हो गए।

इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल कैट्ज ने कहा कि ईरान विनाशकारी युद्ध की बात कर रहा है, लेकिन ये संदेश उसे विनाश की ओर ले जाएगा। कैट्ज ने कहा कि विनाश की धमकी देने वाली सरकार को नष्ट कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान समर्थित हिजबुल्लाह लेबनान से इजरायल पर गोलीबारी बंद नहीं करता और सीमा से दूर नहीं जाता तो इजरायल उसके खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई करेगा।

ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि अगर इजरायल लेबनान में सैन्य आक्रमण करता है, तो विनाशकारी युद्ध शुरू हो जाएगा। ईरान ने कहा कि अगर स्थिति बिगड़ी तो हम भी अपने सभी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे।