अंतर्राष्ट्रीय
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने खुलासा किया है कि उनको और उनके परिवार को एक युवा आतंकी से जान से मारने की धमकी मिली है. आरोपी की पहचान जॉर्डन पैटन के रूप में हुई है.
19 वर्षीय युवक कथित तौर पर बुधवार को चाकू और कुछ घातक हथियार लेकर न्यूकैसल के सांसद टिम क्रैकेंथॉर्प के कार्यालय में घुसा और उसने वीडियो भी बनाया.