राजनीति

राजनीति

कांग्रेस की आंध्र प्रदेश (अविभाजित) इकाई के पूर्व अध्यक्ष डी श्रीनिवास का शनिवार को यहां निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। श्रीनिवास के पुत्र और निजामाबाद से सांसद डी अरविंद ने उनके निधन की सूचना दी।

कांग्रेस नेता पिछले कुछ दिन से बीमार थे। श्रीनिवास 2004 और 2009 के विधानसभा और आम चुनावों के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी की कैबिनेट में मंत्री भी थे।