अंतर्राष्ट्रीय
गाजा के सबसे दक्षिणी शहर पश्चिम राफा में बृहस्पतिवार रात को इस्राइल ने विस्थापितों के तंबुओं पर बमबारी कर दी। हमले में करीब 11 फलस्तीनियों की मौत हो गई। वहीं, 40 से अधिक अन्य घायल हो गए।
अल-मवासी समुद्र तट पर एक रेतीला क्षेत्र है। यह गाजा पट्टी के केंद्र में दीर अल-बलाह शहर के दक्षिण-पश्चिम से पश्चिमी खान यूनिस के मध्य और राफा के पश्चिम तक फैला हुआ है। इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सीवेज नेटवर्क, बिजली लाइनों, संचार नेटवर्क और इंटरनेट का अभाव है, जिससे वहां रहने वाले विस्थापित व्यक्तियों के लिए रहने की स्थिति कठिन हो गई है।