अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

इजरायल ने लेबनान की सीमा पर अपने सैनिकों को तैनात कर दिया है और किसी भी समय हमले के लिए तैयार रहने को कहा है। गाजा पट्टी में हमास की ओर से जारी हमलों के बीच इजरायल पर हिजबुल्लाह ने भी आतंकी हमले किए थे। यह आतंकी संगठन लेबनान में सक्रिय है और उसे ईरान का समर्थन हासिल है। ऐसे में इजरायल ने अब लेबनान को ही निशाना बनाने का फैसला लिया है।

पहले इजरायल ने हमास पर तीखे हमले बोले और गाजा पट्टी को तबाह कर डाला। इसके बाद अब इजरायल ने लेबनान को निशाना बनाने का फैसला लिया है। हालात ऐसे हैं कि अमेरिका, भारत समेत कई देशों ने अपने नागरिकों को लेबनान न जाने की सलाह दी है। इसके अलावा वहां मौजूद अपने नागरिकों को जरूरी काम से ही निकलने की ताकीद की गई है।