देश
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने 1994 के इसरो जासूसी केस में अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन को फंसाने के आरोप में कोर्ट में 5 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद 2021 में दर्ज मामले में किसके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है.
15 अप्रैल 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन से जुड़े 1994 के जासूसी मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर एक हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को दी जाए.