क्रिकेट
T20 World Cup 2024 में साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हरा दिया है। अफगानिस्तान की टीम ने खराब शुरुआत की और 56 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका ने आसानी से इस छोटे से लक्ष्य का पीछा कर लिया और 8.5 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।