देश
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण से पहले राष्ट्रगान के दौरान का एक वीडियो क्लिप कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया है। 25 सेकेंड की इस वीडियो क्लिप में राष्ट्रगान की धुन बज रही है। राष्ट्रपति के साथ-साथ सभी सदस्य अपनी-अपनी जगह पर खड़े होकर राष्ट्रगान गा रहे हैं। इसी दौरान लोकसभा अध्यक्ष स्पीकर की कुर्सी के पीछे से आगे आकर सावधान मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान गाने लगते हैं। इस दौरान राष्ट्रगान की धुन बजती रहती है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर राष्ट्रगान का अपमान लगाया है। वीडियो के साथ कैप्शन में सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा है कि “स्पीकर महोदय, राष्ट्रगान के समय जहां हैं, वहीं खड़े हो जाना चाहिए। जो आपने किया वह राष्ट्रगान का घोर अपमान है।”