अंतर्राष्ट्रीय
दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में बुधवार को टैंक और सैनिकों ने राष्ट्रपति भवन का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की. बोलीविया के राष्ट्रपति लुइस आर्से ने इसे तख्तापलट की कोशिश बताया. उन्होंने देश के लोगों से तख्तापलट के खिलाफ लामबंद होने का आग्रह किया.
राष्ट्रपति भवन में मंत्रियों से घिरे आर्से ने एक वीडियो में कहा, "देश तख्तापलट की कोशिश का सामना कर रहा है. हम यहां कासा ग्रांडे में किसी भी तख्तापलट की कोशिश का सामना करने के लिए मजबूती से तैयार हैं. हमें बोलिवियाई लोगों को संगठित करने की जरूरत है".
हालांकि तख्तापलट की असफल कोशिश के बाद बोलिवियाई जनरल कमांडर को पुलिस द्वारा लाइव टीवी पर गिरफ्तार कर लिया गया.