क्रिकेट
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के एक बेहद अहम मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना लिया है। इस कामयाबी के बाद अफगानिस्तान के लोग जश्न मना रहे हैं।
तालिबान सरकार में विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान को फोन किया है। वीडियो कॉल पर उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बधाई दी। उन्होंने आगे भी टीम की कामयाबी की कामना की।