राजनीति

राजनीति

कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, “कल शाम राजनाथ सिंह जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फोन किया और अनुरोध किया कि आप हमारे स्पीकर को समर्थन दें. इस पर खरगे जी ने पूरे विपक्ष की तरफ से कहा कि हम स्पीकर को समर्थन देंगे, लेकिन डिप्टी स्पीकर विपक्ष का हो. ..लेकिन अभी तक राजनाथ सिंह जी ने खरगे जी को कोई जवाब नहीं दिया है.”

कांग्रेस ने आगे लिखा कि नरेंद्र मोदी वैस तो विपक्ष से सहयोग की बात करते हैं, लेकिन अब हमारे नेता का अपमान किया जा रहा है. ये दिखाता है कि भाजपा की नीयत साफ नहीं है. इससे पहले कांग्रेस बीजेपी पर संविधान बदलने को लेकर आरोप लगा रही है.