क्रिकेट

क्रिकेट

कप्तान रोहित शर्मा के तूफानी अर्धशतक के बाद अर्शदीप सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के ग्रुप एक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई.

भारत की टीम पहले खेलते हुए 205 रन बनाई . जवाब में भारत के 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (76 रन, 43 गेंद, नौ चौके, चार छक्के) के अर्धशतक और उनकी कप्तान मिशेल मार्श (37) के साथ दूसरे विकेट की 81 और ग्लेन मैक्सवेल (19) के साथ तीसरे विकेट की 41 रन की साझेदारी के बावजूद सात विकेट पर 181 रन ही बना सका.

भारत सुपर आठ के अपने तीनों मैच जीतकर छह अंक के साथ शीर्ष पर रहा और सेमीफाइनल में 27 जून को इंग्लैंड से भिड़ेगा.