अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी इनवेस्टमेंट फर्म प्रोसस ने बायजूज की वैल्यू घटाकर शून्य कर दिया है। साथ ही इसने कंपनी में किए अपने 49.3 करोड़ डॉलर यानि करीब 4,100 करोड़ रुपये के निवेश को पूरी तरह डूबा हुआ मान लिया है और इसे अपनी बैलेंस-शीट में घाटे के तौर पर दिखाया है।

प्रोसेस ने वित्त वर्ष 2024 के जारी अपने एनुअल रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

बायजूज के हालिया राइट्स इश्यू से पहले, प्रोसेस के पास कंपनी की 9.6 फीसदी हिस्सेदारी थी और यह इसकी सबसे बड़ी शेयरधारकों में से एक थी। कंपनी ने कहा, "हमने वित्त वर्ष 24 के अंत में बायजू की वैल्यूएशन को शून्य कर दिया है। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि हमारे पास कंपनी की बायजूज की वित्तीय सेहत, देनदारियों और भविष्य की रणनीति को लेकर अपर्याप्त जानकारी है।"