राजनीति

राजनीति

18वीं लोकसभा के पहले विशेष सत्र के पहले दिन की कार्यवाही खत्म हो गई है. पहले दिन 266 सांसदों ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल रहे.

प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने सांसदों को शपथ दिलाई. इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई. इस बीच विपक्ष का हंगामा देखने को मिला. विपक्षी सांसदों ने संविधान की प्रतियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया.