क्रिकेट
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. 6 जुलाई से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है. शुभमन गिल को इस सीरीज के लिए कप्तान चुना गया है.
पांच ऐसे खिलाड़ी भी स्क्वाड में आए हैं जो पहली बार टी20 टीम में शामिल हुए हैं. चयनकर्ताओं ने अभिषेक शर्मा, रियान पराग, नीतीश रेड्डी, तुषार देशपांडे और ध्रुव जुरेल को भी मौका दिया है.