अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

इजराइल ने गाजा में फिलिस्तीनियों पर रविवार को कहर बरपाया है. उत्तरी गाजा में इजराइली हवाई हमले में 39 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. फिलिस्तीनी और अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि उत्तरी गाजा में इजराइली हवाई हमले में कम से कम 39 लोग लोगों की मौत हो गई. ये मौतें दक्षिणी शहर राफा के पास टेंट कैंपों पर हमलों में कम से कम 25 लोगों की मौत और 50 के घायल होने के एक दिन बाद हुई हैं.

इजराइल की सेना ने कहा कि उत्तरी वेस्ट बैंक के शहर कल्किलिया में एक इजराइली व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जहां इजराइली बलों ने शुक्रवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया था. इजराइल का दावा है कि वह लगातार गाजा के क्षेत्र में अपनी बढ़त बना रहा है. इस बीच, संयुक्त राष्ट्र सहित कई देशों ने राफा में इजराइली हमले की निंदा की है.