देश
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने सुप्रीम कोर्ट के जजों को एक खुला पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट, उमर खालिद, भीमा कोरेगांव घटना के मामले में आरोपी मानवाधिकार कार्यकर्ता समेत तमाम मुस्लिम जो जिलों में बंद है उन्हें रिहा करने की मांग की है.
जस्टिस काटजू ने पत्र में लिखा है कि मैं आपसे आदरपूर्वक अपील करता हूं कि जेलों में बंद कुछ लोगों के मामलों पर अदालत फिर से विचार करे. इनके बारे में मेरा मानना है कि वे निर्दोष हैं और मोदी सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध भावना के कारण उन्हें गलत तरीके से कैद किया गया है. उनके खिलाफ लगाए गए फर्जी आरोपों को खारिज कर अदालत उन्हें रिहा करने का आदेश जारी करे. काटजू ने संजीव भट्ट, उमर खालिद, भीमा कोरेगांव के आरोपियों, प्रोफेसर साईबाबा सहित कई लोगों को जेल से रिहा करने का आग्रह किया है.