क्रिकेट
इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. जॉस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में अमेरिका को सिर्फ 10 ओवरों के अंदर 10 विकेट से रौंद दिया.
अमेरिका ने पहले बैटिंग की लेकिन पूरी टीम सिर्फ 115 रन पर ढेर हो गई. जवाब में कप्तान बटलर ने विस्फोटक बैटिंग से सिर्फ 9.4 ओवरों में ही टीम को जीत तक पहुंचा दिया.