अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

रुस के दागेस्तान क्षेत्र के दो शहरों में रविवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ.जिसमें पुलिसकर्मियों और एक पादरी समेत 16 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं. रूस की जांच समिति ने कहा कि उसने आतंकवादी हमले की जांच शुरू कर दी है.

ये हमले डर्बेंट और मखचकाला शहरों में चर्चों, प्रार्थना स्थलों और पुलिस चौकी पर हुए हैं. जांच निदेशालय ने एक बयान में कहा कि घटना की सभी परिस्थितियों और आतंकवादी हमलों में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, छह आतंकवादी भी मारे गए हैं.