देश
नीट यूजी पेपर लीक में लगातार करवाईया हो रही है.इसी कड़ी में झारखंड के देवघर से गिरफ्तार आरोपी चिंटू से बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पूछताछ की, जिसमें कई बड़ी जानकारियां सामने आई हैं.
इस दौरान आर्थिक अपराध शाखा को एक डायरी भी मिली है. चिंटू ने पूछताछ के दौरान आर्थिक अपराध शाखा को बताया कि हल किया हुआ प्रश्न पत्र उसे रॉकी ने व्हाट्सएप पर भेजा था. आरोपी रॉकी रांची में रहकर रेस्टोरेंट चलाता था, उसकी तलाश में कई स्थानों पर आर्थिक अपराध शाखा ने छापेमारी की है. आरोपी चिंटू इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की भांजी का पति है. चिंटू ने ही संजीव के गैंग को प्रश्न पत्र दिया था.