प्रदेश

प्रदेश

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जमीनी विवाद सुलझाने गए तहसीलदार को किसान ने थप्पड़ जड़ दिया. किसान ने तहसीलदार को दो थप्पड़ मारे. जिससे तहसीलदार जमीन पर गिर पड़े. घटना के वक्त पुलिस व राजस्व विभाग के कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिरोजाबाद थाना जसराना के गांव नगला तुर्सी में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। एक पक्ष द्वारा अवैध रुप से जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की गई थी। जमीनी विवाद सुलझाने तहसीलदार जसराना लालता प्रसाद राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे।इस दौरान दूसरे पक्ष के धर्मेन्द्र एंव वीरेश्वर मौके पर आ गए और हंगामा करने लगे। तहसीलदार और राजस्व टीम ने विवाद करने से रोका तो दोनो युवकों ने तहसीलदार के साथ अभद्रता की और थप्पड़ मार दिया। 

पुलिस ने आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है. लेखपाल के लिखित शिकायत के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.