अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

रुस ने शनिवार को एक बार फिर यूक्रेन के उत्तरपूर्वी शहर खार्किव में एक आवासीय इमारत पर बमबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 19 घायल हो गए हैं. हमले में रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक अपार्टमेंट ब्लॉक के टूटे हुए हिस्से और बाहर एक गड्ढे की फुटेज पोस्ट की. यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर पर हमले के बाद उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा, "रूसी आतंकवादियों ने खार्किव पर फिर से लक्षित बमों से हमला किया है." उन्होंने तीन लोगों के मारे जाने की घोषणा की, जबकि बचाव दल अभी भी मलबा हटा रहे हैं.