देश
भोगल में पानी सत्याग्रह कर रही दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के मंच के पास नौकरी से निकाले गए बस मार्शल पहुंचकर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें किसी तरह से वहां से हटाया। प्रदर्शनकारियों ने आप कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
वह पिछले आठ माह से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार के मंत्री उनकी समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं। यदि मंत्री पानी के लिए अनशन कर सकती हैं तो लोगों को रोजगार दिलाने के लिए क्यों नहीं आगे आ रही हैं।
आतिशी का कहना है कि भाजपा को यह समझना होगा कि मैं गांधीजी के सत्याग्रह के रास्ते पर हूं, मैं ऐसे छोटे हमलों से नही डरूंगी, जब तक दिल्ली के 28 लाख लोगों को उनके हक का पानी नहीं मिल जाता तब तक यह अनशन जारी रहेगा।