अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

इजरायली सेना के अनुसार उसके लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी के सबसे बड़े शहर गाजा सिटी में हमास के दो ठिकानों को निशाना बनाया है। हमास ने इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। रफाह में भी इजरायली सेना के हमले जारी हैं, वहां पर फलस्तीनी लड़ाकों से आमने-सामने की लड़ाई चल रही है। इजरायली सेना वहां पर जमीन, आकाश और समुद्र से हमले कर रही है। गाजा में सात अक्टूबर, 2023 से जारी इजरायली हमलों में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या बढ़कर 37,551 हो गई है।