अंतर्राष्ट्रीय
*टनिॅग इंडिया*
*नासा* ने बड़ी जानकारी दी है कि अंतरिक्ष यात्रियों के पहले दल को ले जाने वाले स्टारलाइनर की 26 जून को होने वाली वापसी को अभी स्थगित कर दिया गया है| *सुनीता विलियम्स समेत* इस दल के सदस्यों की वापसी को लेकर नासा ने नई तारीख नहीं बताई है| जिस स्पेसक्राफ्ट से सुनीता अपने साथियों के साथ अंतरिक्ष के मिशन पर निकली हैं. वो कई बार खराब हो चुका है| नासा चाहता है कि स्टारलाइनर दूसरा अमेरिकी अंतरिक्ष यान बनाए जो स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन के साथ अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक ले जा सके| बोइंग का स्टारलाइनर कार्यक्रम वर्षों से सॉफ्टवेयर गड़बड़ियों, डिजाइन समस्याओं और उपठेकेदारों के विवाद से जूझ रहा है. स्टारलाइनर 6 जून को डॉक करने के लिए स्पेस स्टेशन के करीब पहुंचा तो थ्रस्टर फेलियर देखा गया. इस कारण अंतरिक्ष यान स्पेस स्टेशन के करीब तब तक नहीं गया जब तक खराबी ठीक नहीं कर ली गई| *बेहद जोखिम भरा होता है अंतरिक्ष मिशन* ,पृथ्वी के वायुमंडल में रीएंट्री के दौरान, स्पेसक्राफ्ट 28,000 Km/घंटे की गति से धीमा होना शुरू हो जाएगा| रीएंट्री के बाद पैराशूट सिस्टम की सुरक्षा के लिए स्पेसक्राफ्ट की आगे लगी हीट शील्ड को हटा दिया जाएगा| लैंडिंग के दौरान स्पेसक्राफ्ट की गति करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी| ये सब बेहद चुनौतीपूर्ण होता है|