राजनीति
सोमवार से शुरू होने वाले संसद सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव तय है, भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाकर भाजपा ने साफ संदेश दे दिया है कि स्पीकर उसी की पार्टी से होगा.
ऐसे में वह डिप्टी स्पीकर का पद अपने सहयोगी दल टीडीपी को दे सकती है. राज्यसभा में जदयू का उपसभापति पहले से है. इस फार्मूले पर यदि पार्टी आगे बढ़ती है तो विपक्ष के साथ शुरुआती दिन से ही उसका टकराव तय है.