क्रिकेट
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 की जंग जारी है. 23 जून (रविवार) को किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया.
अफगानिस्तान की टीम पहले खेलते हुए 148 रन बनाई .ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 149 रन बनाने थे, लेकिन उसकी पूरी टीम 19.5 ओवर्स में 127 रनों पर ही सिमट गई.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान की इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहली जीत रही.