अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने अरबपति हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को अपने घर में काम करने वाले नौकरों का शोषण करने के आरोप में साढ़े चार साल की सजा सुनाई है।

घर के नौकरों की तनख्वाह से ज्यादा अपने पालतू कुत्ते पर खर्च करने वाले हिंदुजा परिवार को नौकरों का शोषण करने का दोषी पाया गया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें जेल की सजा सुनाई। हालांकि, अदालत ने अरबपति परिवार के सदस्यों को उन आरोपों से बरी कर दिया, जिसमें उन पर अनपढ़ भारतीय नौकरों की अवैध मानव तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। ये सभी हिंदुजा परिवार के जिनेवा स्थित आलीशान झील किनारे विला में काम करते थे।