राजनीति
कर्नाटक के रहने वाले विगनेश शिशिर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में वकील अशोक पांडेय के माध्यम से एक याचिका दायर की है। इस याचिका में बताया गया है कि राहुल गांधी भारत के बजाय ब्रिटेन के नागरिक हैं। इस आधार पर उनका निर्वाचन रद्द करने की मांग की गई है।
याचिका में सूरत की एक अदालत से उन्हें दो साल की हुई सजा का भी जिक्र कर कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत वे सांसद चुने जाने के अयोग्य हैं।