अंतर्राष्ट्रीय
मध्य एशिया के मुस्लिम देश ताजिकिस्तान ने बड़ा फैसला लिया है.देश की संसद ने हिजाब और बुर्का जैसे इस्लामिक पहनावे पर रोक लगाने के लिए कानून पारित कर दिया है. बिल पास होने के बाद ताजिकिस्तान की सरकार अब हिजाब और बुर्का बैन को लागू करने जा रही है.