राजनीति

राजनीति

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के नेता और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हाजी रजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र बयान दिया है।

लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। उसमें नगरपालिका के पूर्व प्रमुख के प्रतिनिधि एवं सपा नेता हाजी रजा भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने स्टेज से यह अपमानजनक टिप्पणी की। सपा नेता ने कहा कि, 'हम आपको इस मंच से बताना चाहते हैं और सांसद जी तरफ से भी आश्वस्त करना चाहते हैं कि अब ये फतेहपुर जनपद में नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में नहीं चलने वाले। जब हमारा सांसद लोकसभा में शेर की तरह दहाड़ेगा ना, मोदी छुल-छुल करके मूतेगा। बोलने वाला चाहिए। अपनी बात रखने वाला चाहिए।'

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने आरोपी सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा द्वारा शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने रजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।