अंतर्राष्ट्रीय
सऊदी अरब के मक्का में हज पर गए 98 भारतीयों की मौत हो गई है. भारत के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टी की है. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया इस साल भारत से 1 लाख 75 हजार लोग हज के लिए मक्का गए हैं.
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ये मौते प्राकृतिक कारणों, पुरानी बीमारियों और वृद्धावस्था के कारण हुई हैं. इनमें अराफात के दिन 6 लोगों की मौत हुई थी जबकि 4 की जान दुर्घटना की वजह से हुई है.
सऊदी अरब में इस साल भीषण गर्मी के कारण हज यात्रा के दौरान दुनिया भर से आए 900 से अधिक हज यात्रियों की मौत हो गई. सऊदी अरब के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि सोमवार को मक्का की मस्जिद-ए-हरममें तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी की वजह से यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है.