प्रदेश
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से नवनिर्वाचित सपा सांसद रामभुआल निषाद गुरुवार को जिला जेल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जेल में बंद पूर्व विधायक और बाहुबली नेता चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह से मुलाकात की और लोकसभा चुनाव में मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया.
एक पीड़ित की जबरन दीवार गिराने और घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोनू सिंह को डेढ़ वर्ष की सजा सुनाई है.