देश

देश

भारतीय प्रशासनिक सेवा में उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा ने रिटायरमेंट से चार साल पहले नौकरी छोड़ दी है. मुस्तफा, उत्तर प्रदेश सरकार में प्रमुख सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग और महानिदेशक, सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो का जिम्मा संभाल रहे थे.

उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्कीम के तहत सेवामुक्त होने की अपील की थी. उन्होंने निजी कारणों से वीआरएस लेने की इच्छा जाहिर की थी. अब योगी सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है. साल 2020 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे मुस्तफा को योगी सरकार ने लेबर कमिश्नर की जिम्मेदारी दी थी.