देश

देश

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब पीने से कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. आरोपी के पास से 200 लीटर जहरीली शराब बरामद हुई है, जिसमें मेथनॉल मिला हुआ था. 

इस घटना को लेकर तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने से लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी था. इस मामले में अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है. जनता ऐसे अपराध में शामिल लोगों की सूचना देगी तो त्वरित कार्रवाई की जायेगी. समाज को बर्बाद करने वाले ऐसे अपराधों को सख्ती से दबाया जाएगा.'