देश
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नीट पेपर लीक मामले में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम घसीटा है। विजय सिन्हा ने कहा कि आर्थिक अपराध इकाई यानी ईओयू पेपर लीक के आरोपों की जांच कर रही है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कथित लीक में शामिल जिन लोगों को एनएचएआई गेस्ट हाउस से पकड़ा गया है, उनका संबंध तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम से है। प्रीतम ने उन लोगों के लिए गेस्ट हाउस का कमरा बुक कराया था। विजय सिन्हा ने कहा कि हम मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।