देश

देश

200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में न्यायिक हिरासत में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर की एक याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो ठग सुकेश चंद्रशेखर को उसके खर्च पर मेडिकल आधार पर एयर कूलर मुहैया कराएं।

सुकेश ने मेडिकल आधार पर राहत मांगी थी कि उसे तेज बुखार के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं हो गई हैं।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने कहा कि जेल अधिकारियों द्वारा दायर रिपोर्ट के अनुसार, यह रिकॉर्ड में दर्ज है कि आरोपित को ठीक होने के लिए जरूरी तापमान बनाए रखने और त्वचा रोग के आगे जोखिम से बचने की सलाह दी गई है।