देश

देश

महाराष्ट्र के एक भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लेटर लिखा है. इसमें देश में फ्री राशन बंद करने की मांग की है. कहा है कि अगर ये योजना बंद नहीं की जा सकती तो राशन उसे ही दिया जाए, जिसने चुनाव में वोट डाला हो.फिर चाहे उसने भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या फिर किसी भी पार्टी को वोट दिया हो. वोट डालने वाले को ही राशन लेने का हक होना चाहिए.

प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखने वाले नेता का नाम अर्जुन गुप्ता है. वो उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष हैं.