अंतर्राष्ट्रीय
कनाडा की संसद में मंगलवार को आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के लिए एक मिनट का मौन रखा गया है. निज्जर भारत सरकार के टॉप 40 आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है.
दरअसल, सालभर पहले कनाडा में निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ये घटना ब्रिटिश कोलंबिया के गुरुद्वारे के बाहर हुई थी.
इस बीच, भारत ने भी कनाडा को माकूल जवाब देने का ऐलान कर दिया है.वैंकूवर में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ऐलान किया है कि वो '1985 बमबारी' के मृतकों को मेमोरियल सर्विस देगा. 1985 में एयर इंडिया कनिष्क एयरक्राफ्ट पर खालिस्तानी हमला हुआ था. बमबारी में 329 लोग मारे गए थे. अब इन मृतकों के सम्मान में एक मेमोरियल सर्विस दी जाएगी. ये मेमोरियल सर्विस 23 जून की शाम 6:30 बजे स्टेनली पार्क के सेपरली प्लेग्राउंड क्षेत्र में आयोजित होगी. श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने का अनुमान है.