राजनीति

राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी का भारतीय जनता पार्टी के साथ आना उनके पार्टी के नेताओं को ही रास नहीं आ रहा है। भले ही राष्ट्रीय लोक दल एनडीए गठबंधन से जुड़कर सीटें जितने में सफल हुई।कुछ लोग एनडीए गठबंधन में जुड़ने के बाद ही पार्टी छोड़कर अलग हो गए थे तो कुछ लोग चुनाव जीतने के बाद भी पार्टी छोड़कर अलग हो रहे हैं। अब राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी छोड़ दी है।

भूपेंद्र चौधरी द्वारा इसका ऐलान सोशल साइट एक्स पर किया गया। उन्होंने एक पर लिखा है कि "इन सालों में राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं - कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए स्नेह - सहयोग और सम्मान का मैं आभारी रहूंगा। भारी मन से आज मैं राष्ट्रीय लोकदल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देता हूं ! जय जवान जय किसान"