देश
केंद्र की मोदी सरकार में राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सही नहीं लिख पाईं. उन्होंने जो लिखा वह चर्चा का विषय बन गया है.
मंत्री द्वारा गलत स्लोगन लिखने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. उन्होंने बोर्ड पर "बेटी पड़ाओ बच्चाव" लिख दिया.