देश
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. यहां उनकी बुलेटप्रूफ कार पर एक चप्पल फेंकी गई है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हरकत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को पकड़ा गया है या नहीं. पत्रकार @vijaita ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए पूछा है कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए कड़े सुरक्षा उपायों के बावजूद यह घटना हुई. क्या यह सुरक्षा में बड़ी चूक नहीं है?