देश
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की रात, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद बीड़ा मस्तान राव की बेटी माधुरी अपनी बीएमडब्ल्यू कार चला रही थी, उसके साथ एक महिला मित्र भी थी। उसने कथित तौर पर चेन्नई के बेसेंट नगर में नशे की हालत में फुटपाथ पर सो रहे 24 वर्षीय पेंटर सूर्या को कार से कुचल दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान पेंटर का मौत हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि माधुरी मौके से तुरंत भाग गई, जबकि उसकी दोस्त कार से उतर गई और दुर्घटना के बाद इकट्ठा हुए लोगों से बहस करने लगी।
सीसीटीवी से पहचान कर के माधुरी को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन पुलिस स्टेशन से ही उसे जमानत मिल गई। बीड़ा मस्तान राव 2022 में राज्यसभा सांसद बने और विधायक भी रह चुके हैं। बीएमआर समूह समुद्री खाद्य उद्योग में एक जाना-माना नाम है।