राजनीति
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू में बिना कोई नाम बताए दावा किया है कि नरेंद्र मोदी खेमे के लोग इंडिया ब्लॉक के साथ 'संपर्क' में हैं. एक छोटी सी गड़बड़ी भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को अस्थिर कर सकती है, जिसने भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनाई है.
इसके साथ ही राहुल गांधी ने दावा किया कि एनडीए में शामिल क्षेत्रीय दलों में 'भारी असंतोष' है. इस वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को अस्तित्व में रहने के लिए 'संघर्ष' करना पड़ेगा.
राहुल गांधी ने नफरत की राजनीति पर बात करते हुए कहा, 'यह विचार कि आप नफरत फैला सकते हैं, आप गुस्सा फैला सकते हैं और आप उसका लाभ उठा सकते हैं- भारतीय लोगों के पास है इस चुनाव में इसे खारिज कर दिया. भाजपा का धार्मिक घृणा पैदा करने का विचार ध्वस्त हो गया है.' उन्होंने आगे कहा, 'जिस पार्टी ने पिछले दस साल अयोध्या के बारे में बात करने में बिताए, उसका अयोध्या में सफाया हो गया है.'