राजनीति
दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय का दावा है कि उनके पास अरविंद केजरीवाल द्वारा 100 करोड़ रिश्वत लेने का सबूत है।
बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चल रहे केस में सुनवाई थी। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि उनके पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शराब नीति मामले में 100 करोड़ की रिश्वत लेने के सबूत हैं। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने बताया कि अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप पर दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसौदिया सहित सह-अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज होने से पता चलता है कि अदालत मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को स्वीकार कर रही है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी है।