अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी सेना के रिटायर ब्रिगेडियर अमीर हमजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम क्षेत्र में लिल्ला इंटरचेंज पर हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार अज्ञात बंदूकधारियों ने उनपर हमला किया।

हमजा अपनी पत्नी और बेटी के साथ यात्रा कर रहे थे तभी उनपर हमला हुआ। हमलावरों ने हमजा की कार पर गोलीबारी की। उन्होंने कार रोकने या लूटने की कोशिश नहीं की। इसके चलते माना जा रहा है कि हमलावरों का लक्ष्य सिर्फ हत्या करना था। यह टारगेट किलिंग है।