प्रदेश
कानपुर के संदेची इलाके में हाईवे पर जाम लगने पर आगे खड़ी एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की कार को पीछे से एक कार ने हॉर्न बजाकर रास्ता खाली करने का इशारा किया। इससे बस ट्रैफिक पुलिसकर्मी नाराज हो गया
हॉर्न बजते ही ट्रैफिक पुलिस का सिपाही अपनी कार से उतरा और सीधे हॉर्न बजाने वाले को तमाचा जड़ दिया. हालाँकि, उसकी कोई गलती नहीं थी। गाड़ी सामने खड़ी हो तो हार्न बजाना उसकी मजबूरी थी। सिपाही ने न सिर्फ उसे थप्पड़ मारा बल्कि गाली-गलौज भी की. इस घटना के बाद पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है. साथ ही उनके इस काम की जांच भी की जा रही है. वहीं इलाके के एसीपी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है.